Skip to main content

जुलूस नहीं निकाला, मंदिर में दर्शन

सोमवार को बड़े कंकालिन मंदिर में माता पहुंचानी का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार माता पहुंचानी पर जुलूस आदि का आयोजन नहीं किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर पहुंच पूजन किया।
आषाढ़ मास के सोमवार को शांतिनगर स्थित कंकालिन मंदिर में दोपहर 2 बजे से माता पहुंचानी कार्यक्रम शुरू हुआ। कोरोना के कारण जिले में धारा 144 लागू होने के कारण शहर में हर साल बाजे गाजे के साथ निकलने वाला जूलूस नहीं निकाला गया। श्रद्धालु महिला पुरूष सीधे मंदिर पूजा करने पहुंचे तथा मंदिर की परिक्रमा की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालु सफेद वस्त्रों में नारियल, चना दाल, चीला, नीम पत्ता, दूध, दही लेकर पहुंचे थे तथा पूजन किया। मंदिर में पूजा करने शांति नगर के साथ एमजी वार्ड, कंकालिन पारा, अघन नगर से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर में पूजा पुजारी शत्रुघन नाग ने कराया। मंदिर परिसर में श्रद्धालु महिला पुरूषों ने भजन कीर्तन भी किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के संरक्षक डीएन भंडारी, अध्यक्ष अशोक धु्रव, विजय साहू, लक्ष्मी कश्यप, सुनीता यादव, बिसनाथ शोरी, रामा साहू, अंकालू राम, राकेश शर्मा ने योगदान दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The procession did not take out, visit the temple


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VymXOB
via

Comments