Skip to main content

बीजापुर से भागे नक्सली दंपती ने तेलंगाना में किया सरेंडर, छत्तीसगढ़ में की थी गोलीबारी

जिले से भागे नक्सली दंपती यमल नरेंद्रा और पोडियम देवी ने बुधवार को तेलंगाना के वारंगल पुलिस कमिश्नर पी प्रमोद कुमार के सामने सरेंडर कर दिया। 32 वर्षीय यमल नरेन्द्र वर्तमान में माओवादी पार्टी एरिया कमेटी और वाजेदु वेंकटपुरम एरिया कमेटी कमांडर, तेलंगाना स्टेट कमेटी कम्युनिकेशन इन-चार्ज और एक्शन टीम कमांडर का सदस्य था और तेलंगाना राज्य समिति में संचार विभाग का प्रभारी भी था, वहीं पोड़ियम देवी वर्तमान में तेलंगाना माओवादी पार्टी के संचार अनुभाग में एक सैनिक सदस्य के रूप में काम कर रही थी।
पोड़ियम देवी का एक्शन टीम कमांडर यमल नरेंद्र से 2018 में परिचय हुआ और उन्होंने गांव में दैनिक श्रम करते हुए 2019 शादी की। यमल नरेंद्र के खिलाफ छह से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 2007 में छत्तीसगढ़ में तथा 2009 में दमोह इलाके में गोलीबारी की जिसमें 4 पुलिसकर्मी मारे गए थे इस घटना में यमल नरेंद्र सीधे तौर पर शामिल था। इसके अलावा 2012 छत्तीसगढ़ में एर्रेली वन क्षेत्र में गोलीबारी में शामिल था और पुलिस जवानों को मारने के लिए 2017 में चित्तूर क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट करने का आरोप भी लगा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naxalite couple fleeing Bijapur surrendered in Telangana, firing in Chhattisgarh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X14rP6
via

Comments