Skip to main content

लूट की कोशिश, दुकानदार को पत्थर मारकर भाग गया

गीदम में अपराधियों की गिरफ्तारियों के बीच भी असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े हुए हैं। गुरुवार को गीदम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कपड़े की दुकान में एक नकाबपोश युवक ने घुसकर महिला पर पत्थर से वार कर दिया। घटना गुरुवार को शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गीदम के बाजार पारा कपड़े की दुकान में महिला किरण देवांगन बैठी हुई थी। ग्राहक बनकर एक युवक पहुंचा व महिला पर पत्थर से वार कर दिया। महिला तुरंत बेहोश हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। व्यापारी संघ के अध्यक्ष रजनीश सुराना को जानकारी मिली तो रजनीश सुराना व लोकेश शर्मा ने खुद की गाड़ी से महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी। गीदम टीआई गोविंद यादव भी मौके पर पहुंचे। गीदम टीआई गोविंद यादव ने कहा कि महिला को होश आने के बाद पूछताछ की जाएगी।
इसके बाद ही पता चल पाएगा कि आपसी रंजिश है या लूट के नीयत से आरोपी पहुंचा था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rEIymV
via

Comments