Skip to main content

Jharkhand daily news

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी अब्दुल मजीद कुट्टी की मानगो सहारा सिटी से गिरफ्तारी के बाद टेल्को बारीनगर के कईयों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने डीएसपी (मुख्यालय 1) पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की है। टीम मुख्य रूप से 2019 में टेल्को पुलिस के सत्यापन के क्रम में बारीनगर के जिन लोगों ने बताया था कि अब्दुल मजीद बचपन से यहां रहता है, उनके खिलाफ जांच कर रही है। किन परिस्थितियों में लोगों ने अब्दुल मजीद को बारीनगर का निवासी बताया। यह भी जांच होगी कि टेल्को थाना के एएसआई ने लोगों के बयान पर अब्दुल मजीद को क्लीनचिट दी या फिर किसी के दबाव में जाकर जल्दबाजी में सत्यापन कर जांच रिपोर्ट सौंपी।

सभी बिंदू पर जांच होने के बाद अब्दुल मजीद की 2005 से ही दोस्ती हुई। उसके सभी काले कारनामों की जानकारी इनाम को है। वर्ष 2000 में अब्दुल मजीद ने जो पासपोर्ट बनाया। वह भी इनाम के बारीनगर वाले घर के पता पर बनाया गया। अब्दुल मजीद ने गुजरात एटीएस को इनाम से दोस्ती, बारीनगर में उसके घर में रहने और उसके पता व नाम पर कार समेत अन्य कई सामान खरीदने की जानकारी दी है। इसको लेकर गुजरात एटीएस स्थानीय थाना में इनाम के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

टेल्को थाना प्रभारी-जांच करने वाले पर हो कार्रवाई- भाजपा प्रवक्ता

अंडरवलर्ड दाऊद के साथी अब्दुल मजीद कुट्टी का गलत पुलिस वेरिफिकेशन मामले पर भाजपा ने टेल्को पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है। भाजपा के झारखंड प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने टेल्को थाना प्रभारी और जांच करने वाले पदाधिकारी दोनों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस मामले में ट्वीट किया, जिसके बाद डीजीपी ने एसएसपी को मामले की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने मांग की है कि जाली दस्तावेजों पर नाम बदलकर अब्दुल माजिद डेढ़ वर्षों से जमशेदपुर में रह रहा था। पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर जांच होनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Inam's friendship with Majid since 2005, all black exploits are known - SSP


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KRQMXY
via IFTTT

Comments