Skip to main content

Jharkhand daily news

एंबुुलेंस का सायरन और पीपीई किट पहने हेल्थकर्मी...। साल 2020 में यह वह तस्वीर थी, जिसे कोई अपने मोहल्ले में नहीं देखना चाहता था। जिस मोहल्ले में पीपीई किट पहने हेेल्थ कर्मी एंबुलेंस लेेकर पहुंच जाते थे, उस मोहल्ले में दहशत मच जाता था। कोरोनाकाल में सबसे अधिक डरने वाली इस तस्वीर से ही सबसे सुखद तस्वीर निकल कर आई। सितंबर का महीना था। कोरोना कमजोर पड़ रहा था। कोरोना जांच में मरीज कम मिल रहे थेे।

एक ऐसा भी दिन आया, जब एक हजार से अधिक लोगों की जांच में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। डीएस कॉलोनी में लगे जांच शिविर में मरीजों को लेने के लिए आई एंबुलेंस खाली लौटी। एंबुुलेंस खाली लौटना... कोरोनाकाल के तमाम परेशानियों के बीच एक सुखद एहसास था। काश... नए साल 2021 में ऐसा हो कि धनबाद में कोरोना मरीज को ले जाने केे लिए न किसी एंबुलेंस की जरूरत हो और न ही पीपीई किट पहने हेल्थकर्मी की...।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hopefully! Neither this ambulance is needed in the new year nor the health workers wearing PPE kits, sal farewell, corona farewell


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37YKSgs
via IFTTT

Comments