Skip to main content

बाला साहब देशपांडे गार्डन में खोला जाएगा ओपन जिम

गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र का कलेक्टर महादेव कावरे ने बाला साहब देशपांडे उद्यान में ओपन जिम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत के सामुदायिक भवन, बालासाहब देशपांडे पार्क, कम्पोस्ट सेंटर, रणजीता स्टेडियम के सामने पुराने पशु चिकित्सा कार्यालय भवन, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सहित शहर के अन्य स्थानों का मुआयना किया। उद्यान में लगे झाड़ की छंटाई, पार्क की सुन्दरता के लिए लाईटिंग की व्यवस्था एवं ओपन जिम के लिए नए व्यायाम उपकरण लगाने के बाद 1 जनवरी से लोगों के लिए खोलने कहा। उन्होंने उद्यान में विश्राम के लिए लगाए गए बैंच, बच्चों के खेलने के लिए लगे झूले सहित अन्य उपकरणों की मरम्मत एवं पुताई कराने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने कम्पोस्ट केंद्र में स्थापित किए गए 2 नग क्विक कम्पोस्टर मशीन के कार्य प्रणाली की जानकारी लेते हुए शीघ्रता से कम्पोस्ट से खाद निर्माण करने की बात कही। रणजीता स्टेडियम के सामने स्थित पुराने पशु चिकित्सा कार्यालय भवन एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की साफ-सफाई, मरम्मत कराने पर भी जोर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pFOYQQ
via

Comments