भूदा स्थित बाल सुधार गृह में मंगलवार की रात बाल बंदियाें के दाे गुटाें में हुई हिंसक झड़प की घटना काे लेकर 15 अज्ञात बंदियों के खिलाफ धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुधार गृह के प्रभारी अधीक्षक पारसनाथ तांती ने घटना की लिखित शिकायत धनसार थाना में की। शिकायत में कहा कि मंगलवार की रात गार्ड अनिल व बैजनाथ कुमार ने सूचना दी कि सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट हो रही है। सूचना पर वे पहुंचे। समझाने पर वे शांत हाेने के बजाय उग्र हो गए।
बाल बंदियाें ने तीन सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर, कुर्सी, टेबल, बिजली के स्वीच सहित कई सामान तोड़ डाले। बंदियों को छुड़ाने के दौरान सुधार गृह के दो गार्ड जख्मी हो गए। बाल बंदियाें के सेल से पुलिस ने लाठी, रॉड व प्लास्टिक के पाइप बरामद किया है। घटना में 12 से अधिक बाल बंदियाें काे चाेटें आई थीं। इनमें तीन काे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं एसएनएमएमसीएच के डॉक्टर भी यहां पहुंच आंशिक चोटिल बालबंदियों का इलाज किया।
सजायाफ्ता बालबंदियों की उम्र की हो सकती है जांच
जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुधवार काे बाल सुधार गृह पहुंचकर निरीक्षण किया। माैके पर माैजूद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी समेत अन्य अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। सजायाफ्ता बाल बंदियाें के उम्र निर्धारण व दूसरे जगह शिफ्ट करने पर भी चर्चा हुई।
टाइल्स-फर्श ताेड़ कर पत्थर के रूप में प्रयोग करते हैं बंदी
बाल बंदी आपसी झड़प में पत्थरों का भी इस्तेमाल करते हैं। वे किचन व शाैचालय की टाइल्स, सीढ़ी, दीवार आदि ताेड़ कर उसे छाेटे-छाेटे टुकड़े कर उसका इस्तेमाल पत्थरबाजी के लिए करते हैं। निरीक्षण के दाैरान काफी संख्या में टुकड़े सुधार गृह से निकालकर बाहर एक गड्ढे में डाला गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KGdgeN
via IFTTT
Comments
Post a Comment