Skip to main content

Jharkhand daily news

टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में राजनीति तेज हो गई है। अरविंद पांडे और सतीश सिंह दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू है। सतीश सिंह गुट के कमेटी मेंबर अभिनंदन कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नितेश राज द्वारा अरका जैन यूनिवर्सिटी में कंपनी के नियमों के विरुद्ध जाकर खुद रोजाना काफी वक्त देते हैं, मजदूरों के हित में काम नहीं करते हैं।

चार बार से कमेटी मेंबर रहकर मनपसंद सीट बनवा कर चुनाव जीत रहे हैं। पिछले चुनाव में अध्यक्ष रघुनाथ पांडे समर्थित प्रत्याशी को बैठाया और निर्विरोध होते ही रघुनाथ पांडे का विरोध करने लगे थे। दूसरी ओर अरविंद पांडे एवं शैलेश सिंह गुट के कमेटी सदस्यों ने भी बुधवार को बैठक की। बैठक में विपक्ष के कुछ कमेटी मेंबरों द्वारा यूनियन के उपाध्यक्ष भगवान सिंह और नितेश राज के ऊपर अनर्गल आरोप की कड़ी निंदा की गई। बैठक में कहा गया कि विपक्षी खेमे के पास कोई मुद्दा नहीं है, वे गलत निजी आरोप लगा रहे हैं।

मेरे ऊपर लगाए आरोप निराधार है। विपक्षियों का अब यहीं काम बच गया है। गलत आरोप लगाकर बदनाम करना। इसमें मैं क्या कह सकता हूं।
नितेश राज, सहायक सचिव, टाटा वर्कर्स यूनियन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Pki8Y
via IFTTT

Comments