आजादनगर थाना के ओल्ड पुरुलिया रोड गरीब नवाज कॉलोनी रोड 15 में सबानुल हक उर्फ दानिश (35) की हत्या का एफआईआर दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता एनामुल हक ने डाबर, बबलू व हरचरण सिंह सिद्धू को आरोपी बनाया है। पुलिस को घटनास्थल की कुछ दूरी पर लगे कैमरा का फुटेज मिला है, जिसके आधार पर दो अपराधियों की पहचान की है। मृतक के पिता ने बताया बिष्टुपुर की जमीन को लेकर विवाद चला रहा था। बराबर धमकी भी मिल रही थी। इसी जमीन को लेकर हत्या की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो माह पूर्व जेल से बाहर निकले तांडा सज्जाद व डाबर ने मिलकर हत्या की, दोनों फरार हैं। घटना के समय कुछ दूरी पर डाबर रेकी कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे दानिश के उस्मान गनी मस्जिद से नमाज पढ़ स्कूटी से घर लौटते वक्त रोड 15 के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने पकड़ा व हत्या कर फरार हो गए।
अपराधियों ने तीन गोली मारी थी। पुलिस ने फरार आरोपियों के दो साथी को पूछताछ के लिए पकड़ा है। तांडा सज्जाद विशाखापट्टनम में आभूषण व्यापारी की हत्या, आदित्यपुर में व्यापारी का अपहरण कर हत्या समेत कई मामलों का आरोपी है। पुलिस सुपारी देकर हत्या के बिंदू पर जांच कर रही है। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। शव दोपहर को नूर कॉलोनी लाया गया। वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे। बाद में जनाजे की नमाज पढ़ने के बाद शव को सुपुर्दे-ए-खाक किया गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
वहीं, एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने कहा - दानिश की हत्या जमीन विवाद में की गई है। विष्णु राउत ने बिष्टुपुर थाने का पदभार संभालने के बाद कांड का उद्भेदन होने तक आजादनगर थाना में ही कैंप कर रहे हैं। डाबर व उसके भाई समेत कुछ अपराधियों का नाम सामने आया है। सभी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की है। सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। तकनीकी सेल भी अपने तरीके से मामले की जांच कर रही है। इधर हत्या में डाबर के साथ मास का भी नाम सामने आया था। आजादनगर थाना में मास को बुधवार सुबह को बुलाया। उससे थाना में पूछताछ की गई, लेकिन कुछ देर बाद सरकार के मंत्री के फोन आने के बाद उसे छोड़ दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o2gxDu
via IFTTT
Comments
Post a Comment