शहर से दो किमी दूर जुनवानी राेड पर साढ़े 10 करोड़ रुपए की लागत से अंतरराज्यीय नया बस स्टैंड बनकर तैयार हो चुका है। अब इसके उद्घाटन को लेकर नगर पालिका कवायद में जुट गई है। खास बात यह है कि नए बस स्टैंड में एक साथ 150 बसें संचालित हो सकेगी।
नए बस स्टैंड से एमपी और महाराष्ट्र के लिए भी यात्री बसें मिलेगी। इस बस स्टैंड को यात्रियों की सुविधा अनुरुप तैयार किया गया है। नए बस स्टैंड में वे सभी इंतजाम किए गए हैं, जो यात्रियों के लिए जरुरी है।
वेटिंग हॉल के ठीक सामने एक कतार में दुकानें बनाई गई है। इनमें मेडिकल शॉप, जूस स्टॉल, फ्रूट स्टॉल, मोबाइल शॉप और डेली नीड्स की दुकानें संचालित होगी ।
बस स्टैंड जोड़ने वाली सड़क का होगा चौड़ीकरण: रायपुर रोड स्थित ठाकुरदेव चौक से घोठिया रोड होते हुए नया बस स्टैंड आने-जाने का रूट फाइनल किया गया है। वर्तमान में इस रूट पर सड़क की चौड़ाई कम है और ट्रैफिक का दबाव ज्यादा है, इसलिए सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। नपाध्यक्ष ऋषि शर्मा बताते हैं कि सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेजी गई है। अनुमति मिलने पर चौड़ीकरण का काम शुरु हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rIDldw
via
Comments
Post a Comment