कोरोना के नए स्ट्रेन के बीच 2 जनवरी को जिले में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। माकड्रिल की तरह होने वाला यह ड्राई रन 2 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में किया जाएगा। यह रन जिले के 3 स्थानों पर होगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में ड्राई रन करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक सेंटर पर 10 लोगों को बुलाया जाएगा।
जिले में पहले चरण में करीब 8500 हेल्थ वर्कराें को वैक्सीन लगेगी। कोेरोना नोडल अधिकारी गीता रायस्त ने कहा कि दो जनवरी को होने वाले इस ड्राई रन को लेकर कर्मचारियों को गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया। 2 जनवरी काे वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। इसके लिए चयनित जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।
इस रन में जिन लोगों को शामिल किया गया है उन्हें दो तारीख को मौके पर मौजूद रहने के लिए मैसेज कर दिया है। इसके अलावा मौके पर आने वाले अन्य लोगों को अपने साथ में आईडी प्रूफ लाना होगा। जिले में यह रन तोकापाल और डोडरेपाल के हाईस्कूल और संभागीय मुख्यालय िस्थत हाईस्कूल में किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसका आंकलन करने के लिए रायपुर से एक टीम आएगी।
जानिए...क्या होता है ड्राई रन
कोरोना वैक्सीन लगाने से पहले होने वाला यह ड्राई रन माकड्रिल की तर्ज पर िकया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीआर मैत्री ने बताया अब तक सिर्फ बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ही वैक्सीनेशन किया जाता था। इसके लिए भी अलग-अलग राज्यों में हफ्ते का एक दिन तय होता है। यह पहला मौका है जब वयस्कों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा। इसमें राज्यों में कोल्ड चेन से वैक्सीनेशन साइट्स तक वैक्सीन लाने-ले जाने की प्रक्रिया परखी जाएगी। इसी तरह वैक्सीनेशन साइट्स पर किस तरह की दिक्कतें आ सकती हैं, यह भी पता लगाने की कोशिश होगी।
इस तरह से परखी जाएगी पूरी प्रक्रिया
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया ड्राई रन में कोविड के वैक्सीन पर जरूरी डेटा एंट्री होगी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वैक्सीन डिलीवरी, टेस्टिंग की रिसिप्ट और आवंटन, टीम मेंबर्स की नियुक्ति, वैक्सीनेशन साइट्स पर मॉकड्रिल की निगरानी होगी। कोरोना के लिए कोल्ड स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन अरेंजमेंट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग इसमें शामिल है। वैक्सीनेशन साइट्स पर भीड़ के प्रबंधन के साथ ही फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rCIwM6
via
Comments
Post a Comment