क्वाॅरेंटाइन सेंटर में खानपान व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश
अन्य राज्याें से पहुंचे लोगों की पहचान कर क्वाॅरेंटाइन सेंटर में रखें : डीसी
डीसी ने सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर पर नियमित रूप से साफ सफाई, पेयजल, भोजन सहित अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्हाेंने एडीएम सप्लाई, डीएसअाे अाैर डीपीअारअाे काे जिला अाैर पंचायतस्तर पर बने क्वाॅरेंटाइन सेंटर में खानपान सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने लॉकडाउन के बाद अन्य राज्यों से आ रहे नागरिकों, दिहाड़ी मजदूरों की पहचान कर उन्हें संबंधित क्षेत्र के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखने तथा प्रत्येक दिन उनका हेल्थ मोनिटर करने का निर्देश दिया। साथ ही होम क्वॉरेंटाइन में रखे गए व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लघंन करने पर उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती करने का निर्देश दिया।
धनबाद | उपायुक्त अमित कुमार ने काेराेना से बचाव अाैर िनयंत्रण काे लेकर तैयारियाें काे लेकर समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि एेसी सूचना अा रही है कि कई लाेग विदेश अाैर अन्य राज्याें से अाकर विभिन्न जगहाें पर छुपे हुए हैं। वैसे लाेगाें की पहचान छुपाई जा रही है। उन्हाेंने सभी बीडीअाे-सीअाे काे निर्देश दिया कि 15 फरवरी के बाद जाे काेई भी व्यक्ति विदेश अाैर अन्य राज्याें से अाए हैं, गांवस्तर पर सर्च अभियान चलाकर उसकी पहचान करें तथा वैसे लाेगाें का विस्तृत ब्याेरा तैयार कर उसकी सूची शीघ्र ही जिला प्रशासन काे उपलब्ध कराएं। अगर काेई परिवार वैसे लाेगाें की पहचान छुपाता है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। बैठक में एडीएम लाॅ एंड अाॅडर अनिल कुमार,एसी एसएन राम, एडीएम सप्लाई संदीप कुमार दोराईबुरू, निदेशक एनईपी इंदु रानी, निदेशक डीआरडीए संजय कुमार भगत, डीटीअाे ओम प्रकाश यादव, डीपीअाे महेश भगत, डीपीअाेरअाे अजीत कुमार िसंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bEDiXj
via IFTTT
Comments
Post a Comment