धनबाद | शिक्षा विकास ट्रस्ट ने मंगलवार काे मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद की है। इसके लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियाें ने उपायुक्त काे 5 लाख रुपए का चेक साैंपा। चेयरमैन कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि इस वैश्विक आपदा में समाज के सक्षम लोगों व संगठनों द्वारा सरकार को आर्थिक सहायता करना दायित्व बनता है। अपनी इसी भूमिका काे निभाते हुए राहत कोष में आर्थिक सहायता प्रदान की गर्इ। इस माैके पर धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के अध्यक्ष रामप्रसाद कटेसरिया, धनबाद पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच के अध्यक्ष शंभूनाथ अग्रवाल, ट्रस्ट सह धनबाद पब्लिक स्कूल के सचिव अनिल अग्रवाल, किशन अग्रवाल, आशीष दुदानी अादि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UyW3WH
via IFTTT
Comments
Post a Comment