धनबाद | रामगढ़-बोकारो एनएच पर एक स्कॉर्पियो वाहन और एलपीजी सिलिंडर लदे ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में स्कॉर्पियो सवार आठ लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं, स्कॉर्पियो का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है। टक्कर से स्कॉर्पियो सवार युवक धनबाद के गोविदपुर निवासी इरफान अंसारी, करीमुद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, इमरान अंसारी, शमशुद्दीन अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी और उसका एक अन्य साथी चोटिल हो गए। पूछताछ के क्रम में घायलों ने बताया कि वे चाईबासा से अपने नौ मजदूर साथियों के साथ पैदल धनबाद के लिए चले थे। रास्ते में एक स्कॉर्पियो चालक गिरिडीह का गांडेय निवासी महफूज आलम गउसे धनबाद ले जाने के लिए तैयार हो गया। उन लोगों ने उसकी गाड़ी रिजर्व कर धनबाद की यात्रा शुरू की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dJDqXo
via IFTTT
Comments
Post a Comment