Skip to main content

Jharkhand daily news


भाजपा भूली मंडल महामंत्री मनोज गुप्ता की भूली स्थित पीडीएस दुकान से भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की गाड़ी पर राशन का बोरा रखे जाने की तस्वीर मंगलवार को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। वायरल तस्वीर पर कमेंट्स भी आने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने तस्वीर वायरल करने वाले युवक के खिलाफ भूली ओपी में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। चंद्रशेखर सिंह ने भूली पुलिस को दिए आवेदन में लिखा कि भूली मंडल के महामंत्री मनोज गुप्ता ई ब्लॉक में पीडीएस दुकान चलाते हैं। उन्होंने अपने बेटे को उनके पास निजी काम से भेजा था। मनोज गुप्ता ने उनके बेटे को एक लाचार व्यक्ति, जो कार्डधारी था, उसके पास राशन पंहुचा देने का आग्रह किया जिसे बेटे ने मान लिया। लेकिन इसी बीच भूली के ही युवक अनूप कुमार ने इसकी तस्वीर खींचकर अपने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट पर मेरे नाम से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए राशन अपने घर ले जाने की बात कही है। इस पोस्ट के जरिए मेरी और भूली मंडल महामंत्री मनोज गुप्ता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhuli News - bjp leader of pds shop district president complains in police station


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dLLp6z
via IFTTT

Comments