Skip to main content

दुकान खोलकर बेच रहा था बीड़ी सिरगेट, भेजा जेल


भिलाई| सुभाष नगर इलाके में नियमों का ताक पर रखकर दुकानदार दुकान खोलकर बीड़ी सिगरेट बेच रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके रंगे हाथ पकड़ा और कार्रवाई करके जेल भेज दिया। पद्मनाभपुर पुलिस चौकी ने रविवार देर रात दुकानदार यादवेंद्र चंद्राकर के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया है। सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली थी कि सुभाष नगर इलाके में घर के सामने भीड़ लगी हुई है। जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का घर और दुकान एक साथ है। दुकान खोलकर वह ग्राहकों को सामान बेच रहा था। पुलिस को देखकर खरीददार भाग खड़े हुए। लेकिन पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कायमी की और सोमवार को उसे जेल भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bAw9Yb
via

Comments