Skip to main content

Jharkhand daily news


मैथन के एनएच-2 के रास्ते पश्चिम बंगाल से झारखंड सीमा पर वाहनों व पैदल घुस रहे लोगों को रोकने को लेकर धनबाद एसएसपी किशोर कौशल ने बंगाल के एडीसीपी ट्रैफिक पूर्णिमा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए दोनों राज्यों में आमजनों के आवाजाही को रोकने को लेकर चर्चा की। उसके बाद एसएसपी ने मैथन बीएसके कॉलेज में बंगाल से घुसे लोगों के रखरखाव व व्यवस्था का जायजा लिया। वही एनएच-2 के रास्ते से बंगाल जा रहे 20 लोगों को बीएसके कॉलेज में रखा गया। बीएसके कॉलेज प्रांगण को रसायन का छिड़काव कर सेनेटाइज किया गया।

धनबाद-बोकारो सीमा बंद, पर वाहनों का आवागमन जारी


कतरास | कोरोना का प्रकोप पर लॉकडाउन के बीच जिलाओं की सीमाएं सील हैं, परंतु धनबाद व बोकारो जिला का सीमा क्षेत्र तेलमच्चो में पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। सड़क पर बैरियर लगा दिया गया है। वहां पर ग्राम रक्षा दल के कुछ लोगों को बिठा दिया गया है। बोकारो और धनबाद की दिशा से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से जारी है। लोग भी दूसरे जिले से अपने कंधों में बैग टांगकर पैदल आ-जा रहे हैं, लेकिन उनकी जांच की कोई व्यवस्था नहीं है।


महुदा एवं इसके आसपास के इलाकों में धड़ल्ले से लोग भवन निर्माण का कार्य करवा रहे हैं। एनएच 32 के बगल में काम हो रहा है, लेकिन सब कुछ देखकर भी पुलिस व अन्य जिम्मेदार खामोश बैठे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बंगला भट्‌ठा ईंटों का निर्माण भी बिना रोक-टोक जारी है।

धड़ल्ले से हो रहा है भवन निर्माण कार्य, ईंट भट्ठों में काम कर रहे हैं मजदूर


धनबाद बाेकाराे सीमा का तेलमच्चो, जहां बेरिकेट ताे है, लेकिन बिना जांच के वाहनाें का हाे रहा है अावागमन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhanbad News - ssp talks to bengal police about people coming to jharkhand border
Dhanbad News - ssp talks to bengal police about people coming to jharkhand border


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UB0b8F
via IFTTT

Comments