लोयाबाद | वासुदेवपुर कोलियरी डंप में सोमवार की रात कोयला चोरों ने धावा बोलकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से पैसा व अन्य सामग्री छीन ली। अपराधियों ने सुरक्षा कर्मियों की पिटाई करते हुए पत्थरबाजी की, जिससे डर कर वे कार्यालय में दुबक गए। अपराधियों के जाने के बाद कर्मी बाहर निकले और घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी। सूचना पाकर लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। वासुदेवपुर कोलियरी परियोजना पदाधिकारी एके सिंह ने घटना की लिखित शिकायत लोयाबाद थाना में की है। बताया जाता है कि सोमवार को द्वितीय पाली में कुछ अपराधी कोलियरी डंप में पहुंचे और वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को धमकी देते हुए कहा कि रात्रि पाली में कोयला चोरी करेंगे। कोई बीच में आया तो अंजाम बुरा होगा। बाद में फिर पहुंच मारपीट व लूटपाट की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UTbIPo
via IFTTT
Comments
Post a Comment