Skip to main content

माहेश्वरी सभा आइसोलेशन वार्ड के लिए भवन देने आया सामने


माहेश्वरी सभा, भिलाई ने कोरोना वायरस की रोकथाम में सहयोग करते हुए अपने सामाजिक भवन को अस्थाई चिकित्सा इकाई के रूप उपयोग में लाए जाने की इच्छा जताई है।

इसके लिए सभा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को पत्र भी लिखा है। सभा के अध्यक्ष हर्ष मंत्री ने बताया कि माहेश्वरी समाज भिलाई का भवन गायत्री मंदिर के पास सेक्टर-6 में स्थित है। यहां 1500 वर्ग फुट का हॉल, 6 कमरों के साथ 4 वाशरूम भी है। इसका उपयोग कोविड 19 के लिए अस्थाई चिकित्सा इकाई, आइसोलेशन वार्ड के रूप में किया जा सकता है। हर्ष ने बताया कि वर्तमान में समाज की ओर से पुलिसकर्मियों को चाय, बिस्किट, जरूरतमंदों को मास्क, सेनेटाइजर व भोजन का वितरण किया जा रहा है। सभा की ओर से पत्र भेजने वालों में कोषाध्यक्ष प्रदीप राठी, महासचिव अमित माहेश्वरी, विनीत राठी, पुरुषोत्तम टावरी, पवन मंत्री शामिल हैं। सभा के सभी सदस्यों ने कहा कि वे इस समय राज्य के साथ खड़े हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2URSMR2
via

Comments