धनबाद | काेराेना वायरस को लेकर रेलवे बाेर्ड द्वारा स्लीपर काेच काे आईसोलेशन वार्ड में तब्दील करने के निर्णय के बाद पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल में 45 स्लीपर काेच काे क्वारेंटाइन व आईसाेलेशन वार्ड बनाने की मंजूरी मिल गई है। प्रत्येक काेच में अाठ केबिन हाेंगे। प्रत्येक केबिन के दाेनाें मिडिल बर्थ काे हटाया जाएगा। काेच में जीवनरक्षक दवाएं, चिकित्सा उपकरण, जांच मशीनें अाैर पारा मेडिकल स्टाफ तैनात हाेंगे। चिकित्सा विभाग द्वारा दाे ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसे केबिन के साउथ बर्थ पर उचित स्थान पर लगाया जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए काेच के एक शौचालय काे स्नानागार बनाया जाएगा, जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध हाेंगी। वेंटीलेटरयुक्त हाेगा काेच का आईसोलेशन वार्ड
स्लीपर काेच के आईसालेशन वार्ड में वेंटीलेशन की सुविधा उपलब्ध हाेगी,ताकि मरीज की गंभीर स्थिति काे देखते हुए जरूरत पड़ने पर उसे वेंटिलेशन पर रखा जा सके। प्रत्येक केबिन में स्लाइन बोतल लगाने के लिए दो हाेल्डर हाेंगे। ईसीअार के पांचाें मंडलाें में फिलहाल 208 स्लीपर काेच काे आईसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इनमें कुल 1664 बेड हाेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39CgCpb
via IFTTT
Comments
Post a Comment