कोरोना काल में कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में कितना दाखिला हुआ? कितनी सीटें खाली है? इसकी पूरी रिपोर्ट उच्च शिक्षा ने विश्वविद्यालयों से मांगी है। इस रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। इसके आधार पर ही यह तय होगा कि प्रवेश की तारीख बढ़ेगी या नहीं। इससे पहले उच्च शिक्षा की ओर से प्रवेश की तारीख 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर की गई थी। इसके अनुसार कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।वैसे कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में प्रवेश की प्रक्रिया अगस्त से शुरू हुई। सरगगुजा विवि से जुड़े कॉलों में मेरिट लिस्ट बनाकर छात्रों को प्रवेश देना तय किया गया। इसके अनुसार आवेदन मंगाए गए। मेरिट लिस्ट भी इसके अनुसार तैयार की गई। लेकिन इसके बावजूद शुरुआत में एडमिशन की प्रक्रिया धीमे चली। जिन छात्रों के मेरिट में नाम आए उनमें से कई छात्र प्रवेश लेने कॉलेज नहीं पहुंचे। प्राइवेट कॉलेजों में प्रवेश कम हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n57wJJ
via
Comments
Post a Comment