राज्य शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। यह ग्राम पंचायत विकास योजना सबकी योजना-सबका विकास पर केंद्रीत रहेगी। राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए ग्रामसभा आयोजन में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन के निर्देशानुसार हर ग्राम पंचायत में ग्रामसभा के स्थान पर वार्ड सभा, महिला सभा का आयोजन कर ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण कार्ययोजना को संग्रहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत के आम व्यक्ति जो ग्रामसभा या अन्य किसी सभा में उपस्थित नहीं हो सकते हैं वे भी अपनी योजना या सुझाव निर्धारित प्रारूप में भरकर ग्राम पंचायत में जमा कर सकते हैं। जिन ग्राम पंचायत में इंटरनेट उपलब्ध है और ग्राम पंचायत में सामान्य सेवा केन्द्र कार्यरत है, ऐसे ग्राम पंचायत द्वारा यदि संभव हो तो गूगल मीट इत्यादि का उपयोग कर वर्चुअल ग्रामसभा का आयोजन किया जा सकता है। उपरोक्त ग्रामसभा में प्रस्ताव व आम जनता के सुझाव का संकलन कर ग्राम पंचायत की बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण की रूपरेखा तैयार किया जा सकता है। ग्राम पंचायत समिति में तैयार ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण कार्ययोजना को कोविड-19 की स्थिति समाप्त होने पर आयोजित होने वाली ग्रामसभा द्वारा अनुमोदित कराया जाएगा।
इन विषयों पर की जाएगी चर्चा
ग्रामसभा आयोजन के दौरान मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना और मजदूरी बजट, मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत कार्यों का अनुमोदन, नरवा अंतर्गत चयनित नालों के ग्राम पंचायतों में पानी समिति का गठन एवं अनुमोदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 जून 2019 को ग्रामसभा द्वारा चिन्हांकित किए गए अपात्र परिवारों का पुनः परीक्षण और प्रतीक्षा सूची के शेष बचे हुए परिवारों का अनुमोदन सहित कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3imrPPc
via
Comments
Post a Comment