नगर निगम ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले दुकानदारों के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। इसके तहत दो लाख से अधिक की राशि जिन दुकानदारों पर बकाया है, उनकी दुकानों को निगम सील करेगा।
निगम के उप नगर आयुक्त ने बताया कि इन बकायेदारों को अब तक तीन बार निगम द्वारा नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन दुकानदार गंभीर नहीं हैं। ऐसे में अब इन दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे बकायेदारों की संख्या दो दर्जन से अधिक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ufA2r
via IFTTT
Comments
Post a Comment