डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत द्वाशय निवासी सह पूर्णिया में उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद को प्रमंडलीय उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का दायित्व दिया गया है। पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त के सचिव ने पूर्णिया के जिला पदाधिकारी को इस आशय से संबंधित एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि प्रमंडलीय उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामलला प्रसाद सिंह 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए। इनके सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिया को प्रमंडलीय उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण के लिए आदेश दिया गया है। इस आदेश के अनुसार एक दिसंबर से उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिया प्रमंडलीय उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण करेंगे।
लोगों में खुशी का माहौल
अनिरुद्ध प्रसाद को नयी जिम्मेदारी दिए
जाने पर डंडखोरा प्रखंड सहित द्वाशय के लोगों में खुशी का माहौल है। डंडखोरा किसान मंच के अध्यक्ष सुबोध विश्वास, बुअली खान, कपील यादव, हरिमोहन सिंह, सूरज कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, कालन्दी देवी, सूरज कुमार विश्वास, मुश्ताक आजम आदि ने उन्हें बधाई दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fZ1vuX
via IFTTT
Comments
Post a Comment