Skip to main content

Jharkhand daily news

भाजपा ने कहा है कि झामुमो विधायक सीता सोरेन ने हेमंत सरकार को कुव्यवस्था का आईना दिखाया है। प्रदेश प्रवक्ता मिस्फिका हसन ने बयान जारी कर कहा है कि सीता सोरेन हमेशा सरकारी कुव्यवस्थाओं को उजागर कर रही हैं, पर आश्चर्य कि बात यह है कि सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए मिस्फिका ने कहा कि सरकार गरीबों की खाद्य सुरक्षा के प्रति बिलकुल गंभीर नहीं है। कोविड महामारी में राशन कार्ड धारक राशन के इंतजार में बैठे हैं, पर केंद्र सरकार की ओर से भेजा गया राशन अब तक पीडीएस दुकानदारों तक नहीं पहुंचाया गया है। सरकारी गोदाम में रखे जिस अनाज से गरीबों का पेट भरा जा सकता था, वह कुव्यवस्था की भेंट चढ़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39t5UVR
via IFTTT

Comments