Skip to main content

Jharkhand daily news

पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया ने जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इरफान अंसारी सिर्फ शारीरिक रूप से वयस्क है, मानसिक रूप से अभी भी वह बच्चा है। पुस्तकालय की आड़ में वह जामताड़ा वासियों को बांटना बंद करे। मधुपुर में न जाने कितनी बेनामी संपत्ति इन बाप-बेटे के नाम हैं। बीच के दो कार्यकाल को छोड़ दिया जाए, तो पिछले तीस वर्षों से ये बाप-बेटे जामताड़ा को लूट रहे हैं।

पूर्व विधायक ने गृह मंत्रालय से मांग की कि पिता पुत्र की बेनामी संपत्ति की जांच हो और उनके विदेशी तार भी एजेंसी उजागर करें। पूर्व विधायक ने कहा कि इरफान ने अपनी असली पहचान उस बयान से दिखा दी, जिसमें मुस्लिमों को भड़का कर उग्र कर रहे हैं। वर्ग विशेष के खिलाफ भड़का कर वे जामताड़ा में अपनी राजनीति चमका रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o9oN41
via IFTTT

Comments