पहाड़ी कोरवा युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने एवं पीड़िता द्वारा शादी की बात कहने पर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सन्ना थाना प्रभारी जीवन जांगड़े ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात को पहाड़ी कोरवा युवती ने शिकायत की थी कि उसके साथ निखिल गुप्ता बीते डेढ़ साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है।
पीड़िता को शादी तय होने की जानकारी मिली तो वह सन्ना 25 अक्टूबर को निखिल से मिलने पंहुची थी। पीड़िता से मिलने के बाद निखिल अपने साथी के साथ उसके घर छोड़ने गया। बाद में निखिल अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पीड़िता के घर जाकर उसके साथ मारपीट की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ecJVCV
via
Comments
Post a Comment