Skip to main content

Jharkhand daily news

केदारुत पंचायत के खैरोन निवासी 24 वर्षीय रोहित सिंह की संदिग्ध अवस्था में शुक्रवार सुबह मुंबई में माैत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस कार्यालय प्रभारी खैरोन निवासी नरेश सिंह ने बताया कि रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से मुंबई में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वह गांव से मुंबई गया हुआ था। इनका विवाह डेढ़ वर्ष पहले ही हुआ है। दो भाइयों में रोहित बड़ा था। छोटा भाई मोहित गांव में रहकर खेती बारी करता है। शुक्रवार को घटना की सूचना परिजनों को मिली। मौत होने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

जिस कमरा में रहता था उसके रूम मेट ने बताया कि रात में खाना खाकर सोया, लेकिन जब वह सुबह नहीं उठा तो उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी कोरोना जांच भी कराई गई। जिसमे उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अाधार पर ही मौत का कारण पता चल पाएगा। मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। संभवतः आज शव खैरोन आएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mDgAnZ
via IFTTT

Comments