Skip to main content

Jharkhand daily news

हज़ारीबाग बिहारी दुर्गा मंडप चित्रगुप्त पूजा महासमिति के महासचिव रमेश चंद्र प्रसाद उर्फ पिंटू जी के द्वारा आगामी 2020 -21 चित्रगुप्त पूजा के आयोजन को लेकर एक नवंबर को शाम 6 बजे स्थानीय बड़ा अखाड़ा चौक स्थित स्व नवल किशोर प्रसाद बैंक ऑफ इंडिया के परिसर में एक बैठक का आयोजन किया है। इसमें इस वर्ष होने वाले चित्रगुप्त पूजा को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही पूर्व की पूजा में होने वाले आय-व्यय की प्रस्तुति सामूहिक रूप से की जाएगी। वहीं इस वर्ष होने वाले पूजा को लेकर नई कमेटी का विस्तार भी किया जाएगा।

महासचिव रमेश चन्द्र प्रसाद उर्फ पिंटू जी ने बताया कि पूर्व के वर्षों में पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया था जो अपने आप में ऐतिहासिक रहा है जिसका श्रेय बिहारी दुर्गा मंडप चित्रगुप्त पूजा महासमिति के सभी चित्रांश को जाता है। इस वर्ष कोविड 19 को लेकर हर पूजा पाठ थोड़ा फीका पड़ा है हम चित्रांशों का भी ये प्रयास होगा कि आगामी चित्रगुप्त पूजा कोविड 19 को देखते हुए पूरे सादगी एवं सोशल डिस्टेंस के साथ मनाया जाए। महासचिव ने इस बैठक में सभी चित्रांशों से भाग लेने के लिए आग्रह किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kM8qct
via IFTTT

Comments