Skip to main content

Jharkhand daily news

केन्द्रीय मॉनिटरिंग टीम ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत का दौरा कर गांव के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बरूरा, गजवा व टड़वा पंचायत में मनरेगा से संचालित योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य योजनाओं का जांच व निरीक्षण किया। गजवा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे तलाब निर्माण मे मनरेगा मजदूरों से पूछताछ की। जॉब कार्ड भुगतान संबंधित जानकारी ली।

वही टड़वा पंचायत मे शकीला खातून, रामविलास यादव, तसमीन जहां समेत कई प्रधानमंत्री आवास कार्य का जायजा लिया। मौके पर लाभुकों से मनरेगा मजदूरी भुगतान व मास्टर रॉल की सत्यापन की जानकारी लिया। फेबर ब्लॉक सड़क की भौतिक स्थिति का निरीक्षण भी किया। टड़वा पंचायत भवन मे जेएसएलपीएस के महिला से मिलकर पंजी का जांच किया। मॉनिटरिंग कर रहे पदाधिकारियों ने बताया की प्रखंड के सभी पंचायतों मे मनरेगा,पीएम आवास समेत सभी योजनाओं का जांच किया जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Central monitoring team inspects site of MNREGA, PM housing scheme


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mEUPEp
via IFTTT

Comments