Skip to main content

Jharkhand daily news

जिले में धन कटनी शुरू हो गया है।अब जिला कृषि विभाग ने रबी फसल की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस जिले में 11 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं,400 हेक्टेयर पर मकई व 16000 हेक्टेयर भूमि पर चना का आच्छादन करने का लक्ष्य है। कृषि विभाग के सांख्यिकी पदाधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि जिले के चतरा प्रखंड में 1000 हेक्टेयर पर गेहूं, 30 हेक्टेयर पर मकई व 1314 हेक्टेयर भूमि पर चना आच्छादन करने का लक्ष्य है।

इसी तरह कान्हाचट्टी प्रखंड में 700 हेक्टेयर पर गेहूं, 30 हेक्टेयर पर मकई व 1214 हेक्टेयर भूमि पर चना, सिमरिया प्रखंड में1100 हेक्टेयर पर गेहूं, 30 हेक्टेयर पर मकई व 1714 हेक्टेयर भूमि पर चना, लावालौँग प्रखंड में 500 हेक्टेयर पर गेहूं, 20 हेक्टेयर पर मकई व 918 हेक्टेयर भूमि पर चना,गिद्धौर प्रखंड में 750 हेक्टेयर पर गेहूं, 20 हेक्टेयर पर मकई व 1102 हेक्टेयर भूमि पर चना,पत्थलगड़ा प्रखंड में 700 हेक्टेयर पर गेहूं, 60 हेक्टेयर पर मकई व 812 हेक्टेयर भूमि पर चना,ईटखोरी प्रखंड में 800 हेक्टेयर पर गेहूं, 10 हेक्टेयर पर मकई व 1307 हेक्टेयर भूमि पर चना,मयूरहंड प्रखंड में 700 हेक्टेयर पर गेहूं, 30 हेक्टेयर पर मकई व 1302 हेक्टेयर भूमि पर चना,हंटरगंज प्रखंड में 1800 हेक्टेयर पर गेहूं, 60 हेक्टेयर पर मकई व 2332 हेक्टेयर भूमि पर चना,प्रताप्पुर प्रखंड में1500 हेक्टेयर पर गेहूं, 70 हेक्टेयर पर मकई व 1713 हेक्टेयर भूमि पर चना,कुंदा प्रखंड में 550 हेक्टेयर पर गेहूं, 20 हेक्टेयर पर मकई व 772 हेक्टेयर भूमि पर चना व टंडवा प्रखंड में 900 हेक्टेयर पर गेहूं, 20 हेक्टेयर पर मकई व 1500 हेक्टेयर भूमि पर चना की खेती करने का लक्ष्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Kbm36
via IFTTT

Comments