शहर का अग्रणी कॉलेज साइंस कॉलेज, डीपी विप्र कॉलेज और कानून की पढ़ाई कराने वाले डीपी विप्र लाॅ कॉलेज, कौशलेंद्र राव लॉ कॉलेज ने मेरिट लिस्ट के साथ छात्रों का मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया है। साइंस कॉलेज में आईटी व बीसीए को छोड़कर बाकी विभाग ने मोबाइल नंबर जारी किया है। जिसका दुरुपयोग लोग करने लगे हैं। छात्रों के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज और ऑडियो आया कि मैं बिलासपुर यूनिवर्सिटी से बोल रहा हूं। मेरे यूपीआई आईडी या डेबिट कार्ड नंबर पर 30 रुपए भेजिए। उसके बाद आप लोगों को एडमिशन फार्म कॉलेज में भेजा जाएगा। अब कॉलेजों द्वारा मोबाइल नंबर जारी किए जाने के बाद छात्रों के साथ इस तरह का फ्राड किया जा रहा है। इस पर डीपी विप्र कॉलेज के छात्र नेता आशिर्वाद पैनल के कार्यकर्ता मनीष मिश्रा ने जानकारी ली तो मामला सामने आया। छात्र नेता मिश्रा ने जब उस नंबर पर बात की तो दो लड़कियों ने बात की और कहा कि पैसा जमा करना है। जब मिश्रा ने कहा कि आप कहां हैं, वहीं आकर जमा करूंगा तो उन्होंने कहा कि आपका माफ हो जाएगा, आप मत जमा करिए। इसके बाद से लड़कियों ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। ये है जिम्मेदारों का कहना साइ...