Skip to main content

एयरपोर्ट का नाम मां महामाया रखने मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर बिलासपुर में नवनिर्मित एयरपोर्ट का नाम मां महामाया देवी रखने की गुजारिश की है। महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार को ट्रस्ट की बैठक में बिलासपुर एवं एयरपोर्ट का नामकरण महामाया हवाई अड्डा रखने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।

छत्तीसगढ़ की लगभग 700 वर्ष तक प्राचीन राजधानी रही रतनपुर में विराजित मां महामाया देवी की आस्था जनसामान्य में बहुत अधिक है। सदस्यों का कहना है कि यह प्रसन्नता का विषय है कि न्यायधानी में एयरपोर्ट शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है इसलिए जन भावनाओं का ध्यान रखते हुए एयरपोर्ट का नाम मां महामाया रखने का कष्ट करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EFweyX
via

Comments