मेडिकल कॉलेज में बेटी का दाखिला कराने के चक्कर में अंतरराज्यीय बदमाशों के चंगुल में फंसे सीनियर डॉक्टर, 26.68 लाख लूटे
शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. बेदप्रकाश पटेल से अंतरराज्यीज बदमाशों ने 26 लाख 68 हजार 20 रुपए ठग लिए। डॉ. पटेल की बेटी का दाखिला स्पेशल कोटे से रांची (झारखंड) के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स, सरकारी मेडिकल कॉलेज) में कराने के नाम पर तीन से अधिक ठगों ने बैंक खातों में रुपए डलवाने के साथ 21 लाख रुपए नकद लिए। डॉक्टर की शिकायत पर कोतवाली थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। ठगों ने इस तरह की जालसाजी डॉ बेदप्रकाश पटले की बेटी 2020-21 नीट में शामिल हुई थीं। वे टेस्ट पास नहीं कर पाईं। संभवत: ठगों को कहीं से डाटा मिला और 27 अक्टूबर को मोबाइल नं. 9737520874 से एक महिला ने डॉक्टर पटेल को फोन किया। कहा, मैं मेडिकल कॉलेज की एजेंट बोल रही हूं। अगर आप चाहें तो आपकी बेटी का दाखिला रांची के मेडिकल कॉलेज रिम्स में हो जाएगा। डॉ. पटेल ने रुचि दिखाई तो महिला ने उन्हें निगम पंडा नामक एक एजेंट से मोबाइल नं. 7058595126 (महाराष्ट्र सर्कल का नंबर) पर बात करने के लिए कहा। पंडा ने बताया कि वह मेघालय के सेंट्रल पुल कोटे से दाखिला करा सकता है। एमबीबीएस म...