Skip to main content

Jharkhand daily news

रिम्स के ट्राॅमा सेंटर के ग्राउंड फ्लाेर में रविवार की शाम 5.30 बजे काेविड वार्ड में भर्ती मानसिक रूप से बीमार मरीज ने उत्पात मचाया। अपने रूम का दरवाजा, बेड, खिड़की का शीशा और बिजली के तार को नाेंच दिया। एसी के लिए फीट फाॅल-सेलिंग काे भी ताेड़ दिया। ताेड़फाेड़ की आवाज सुनकर किसी मरीज ने उसके बंद कमरे का दरवाजा खाेल दिया।

इसके बाद वह बाहर निकला और अन्य मरीजाें काे भी परेशान करने लगा। उन पर थूकने लगा। ऐसे में वहां भगदड़ की स्थिति हाेने लगी थी। लेकिन, वहां माैजूद सुरक्षाकर्मियाें ने मामले काे संभाला और उसकाे रस्सी से बांधकर रूम में बंद किया। मरीजाें ने बताया कि 5 दिन पहले ही रिनपास से 22 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार काे पुलिस जीप से ट्राॅमा सेंटर लाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X6M3UV
via IFTTT

Comments