Skip to main content

Jharkhand daily news

ईसीएल के मुगमा क्षेत्र की चापापुर बंद 9 नंबर खदान के अवैध खनन स्थल में चाल धंसने से एक मजदूर की मौत मौके पर ही हो गई। अवैध उत्खनन स्थल पर कोयला काट रहे अन्य मजदूरों ने मृतक का शव बाहर निकाल भाग खड़े हुए। मृतक गोपालगंज के पास के रहने वाला बताया जाता है। घटना की सूचना पाकर निरसा एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा एवं निरसा थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे घटनास्थल की निरीक्षण किया।

हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐसे किसी भी घटना से साफ इनकार किया है। बताया जाता है कि प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह देवीयाना एवं गोपालगंज के आसपास गांव के ग्रामीण कोयला काटने के लिए चापापुर बंद 9 नंबर खदान के अवैध उत्खनन स्थल के अंदर गए हुए थे। कोयला काटने के दौरान अचानक भरभरा कर चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। आनन-फानन में कोयला काट रहे अन्य मजदूरों ने मृतक के शव को बाहर निकाल भाग खड़े हुए।

गोविंदपुर के संगठित कोयला चोर गिरोह करा रहे अवैध खनन

इन दिनों गोविंदपुर थाना क्षेत्र के परासी, कालाडाबर, जामबाद, जंगलपुर आदि क्षेत्रों में कोयला चोरों के कई संगठित गिरोह सक्रिय हैं। ये एक बड़े सिंडिकेट से भी जुड़े हुए हैं। ये गिरोह ईसीएल की कई बंद खदानों में अवैध खनन करा रहे हैं। वहां से कोयले काे निकालकर साइकिल, स्कूटर, पिकअप वैन और मिनी हाइवा से आसपास के हार्डकोक भट्ठों तक भेजकर उन्हें वहां खपाया जाता है। 25 दिसंबर को चापापुर-1 बंद खदान में अवैध खनन के कारण ही 50 फीट का दायरा धंस गया था और 3 लोग दब गए थे।

बंद खदानों की भराई का प्रबंधन से किया गया आग्रह

निरसा थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि खुली खदानों से कोयला निकालने के बाद ईसीएल प्रबंधन उनकी भराई नहीं करता और उन्हें यूं ही छोड़ देता है। इसी का फायदा उठाकर चोर अवैध मुहाने बनाकर कोयला चोरी करते हैं। इस संबंध में ईसीएल मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं वरीय अधिकारियों को कई बार पत्राचार भी किया गया है तथा बंद खदानों की भराई करने की आग्रह भी किया गया है। खदान भराई के नाम पर ठेकेदारों द्वारा खानापूर्ति किए जाने का ही परिणाम है कि कोयला चोर फिर से भराई के बावजूद अवैध उत्खनन स्थल का निर्माण कर लेते हैं। वही निरसा एसडीपीओ विजय कुशवाहा ने कहा कि जानकारी मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य नहीं मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chaplain in illegal mining in closed mine of Chapapur, one killed, fellow escaped over dead body, administrative officials denied the incident


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388BI12
via IFTTT

Comments