पेयजल विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाए जाने के दौरान 33 केवी अंडरग्राउंड केबल लाइन क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण धुर्वा सेक्टर-3 के बड़े इलाके में तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही। दोपहर करीब 12.30 बजे लाइन ब्रेक डाउन हो गई। फॉल्ट ढूंढ़ने में पाया गया कि यूजी केबल डैमेज हो गया है। इसे ठीक करने में करीब तीन घंटे बीत गए। करीब तीन बजे बिजली बहाल हो सकी। इधर रानी बगान एरिया में भी शुक्रवार को लोकल फॉल्ट के कारण सुबह से शाम तक बिजली आती-जाती रही।
आज और सोमवार को रांची में 30 मेगावाट की होगी लोड शेडिंग
हटिया ग्रिड सबस्टेशन,में इंसुलेटर की मरम्मत होगी। इस दौरान एक पावर ट्रांसफार्मर 9 और 11 जनवरी को सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक बंद रहेग। इस कारण हटिया ग्रिड से आपूर्ति वाले क्षेत्र हरमू, ललगुटवा, कांके, कांके रोड, हरमू रोड, रातू रोड, पिस्का मोड़, सेवा सदन इलाका, अरगोड़ा, डिबडीह, पुनदाग, मांडर, इटकी, बेड़ो और आसपास के क्षेत्रों में 30 मेगावाट की लोड शेडिंग करके सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nuemY4
via IFTTT
Comments
Post a Comment