करीब 9 महीने बाद शहर के निजी स्कूलों में सोमवार से पुन: शैक्षणिक कार्य शुरू हाेने जा रहा है। शीतावकाश के बाद स्कूल खुलने के साथ ही 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई भी शुरू हाेगी। ऐसे में रविवार काे स्कूलों में पुख्ता तैयारी की गई। स्कूल कैंपस काे सैनेटाइज कराया गया। काेविड-19 के निर्देश के आलोक में सीटिंग अरेंजमेंट भी की गई, ताकि दाे छात्राें के बीच एक निश्चित दूरी बनी रही। सोमवार से स्कूल खुलने काे लेकर जमशेदपुर अनएडेड स्कूल एसोसिएशन और स्कूलों के प्रिंसिपलों की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
इसमें स्कूलों की ओर से अभिभावकों को समय सारिणी की सूचना भी दे दी गई। मालूम हाे कि बाेर्ड परीक्षा से पहले बच्चाें की तैयारी पूरी हाे सके, इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 21 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की कक्षा शुरू करने का निर्देश दिया था। लेकिन निजी स्कूल शीतावकाश की वजह 4 जनवरी से खुल रहे हैं। काेविड की वजह से जहां कुछ स्कूलों में एक साथ बच्चे आएंगे तो कई वैकल्पिक दिन (अल्टरनेट-डे) पर। अन्य कक्षाओं के लिए सरकार बाद में निर्देश जारी करेगी।
कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन, सबके लिए मास्क जरूरी
- सभी विद्यार्थियों को मास्क पहने होने पर ही इंट्री दी जाएगी।
- स्कूल में इंट्री से पहले सभी का हाथ सैनेटाइज कराया जाएगा।
- थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
- बच्चे की तबीयत खराब हाेने पर विभाग को तुरंत देनी हाेगी सूचना
स्कूलों ने ऐसी की है तैयारी... सुबह 8.30 बजे तक इंट्री, 3 घंटे होगी पढ़ाई
डीपीएस साकची
यहां 15 बच्चों को एक-एक कक्षा में बैठाया जाएगा। बच्चों को सुबह 8.30 बजे स्कूल आना होगा। कक्षाएं 9 बजे से 12 बजे तक चलेंगी। दसवीं कक्षा के बच्चों की छुट्टी दोपहर 12 बजे और 12वीं की दोपहर 12.10 बजे होगी।
एमएनपीएस
विद्यार्थियों के 19 ग्रुप बनाए गए हैं। एक कक्षा में विषय समाप्त होने के बाद शिक्षक उसी विषय को दूसरी कक्षा में पढ़ाएंगे। दसवीं के विद्यार्थियों की इंट्री सुबह 8 बजे तथा 12वीं की 8.15 बजे होगी। छुट्टी दोपहर 12 बजे होगी।
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल
यहां अल्टरनेट-डे पर छात्राएं आएंगी। कक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक चलेंगी। एक जगह भीड़ न हो इसके लिए स्कूल के तीनों गेट खुले रहेंगे। छात्राओं की इंट्री सुबह 8.30 बजे से होगी।
तारापोर स्कूल, एग्रिको
इस स्कूल में 15-15 विद्यार्थियों का ग्रुप बनाया गया है। बच्चे सुबह 8.30 बजे स्कूल पहुंचेंगे। कक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगी। साइंस व कॉमर्स के लिए अलग-अलग ग्रुप हैं। 10वीं की पढ़ाई छह जनवरी से होगी।
राजेंद्र विद्यालय
इस स्कूल के दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थी एक साथ आएंगे। एक क्लास में 15-20 विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा। सुबह 8.30 बजे बच्चों की इंट्री होगी। कक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगी।
बाल्डविन फार्म एरिया स्कूल
इस स्कूल में अल्टरनेट-डे पर कक्षाएं आयोजित होगी। 15-15 बच्चों का ग्रुप बनाया गया है। स्कूल में बच्चों की इंट्री 8.15 बजे से होगी। कक्षाएं 8.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित हाेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/386KmgC
via IFTTT
Comments
Post a Comment