Skip to main content

Jharkhand daily news

खतियानी रैयत परिवार उरीमारी कोर कमेटी की बैठक गुरूवार को उरीमारी के हेसाबेड़ा दुर्गा मंडप प्रांगण में हुई। बैठक में परिवार के संरक्षक दसई मांझी मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में निर्णय हुआ कि रैयत-विस्थापितों का प्रमाण-पत्र बनाने के लिए सीसीएल प्रबंधन को खतियानी रैयतों की वंशावली एवं खतियान का छायाप्रति सौंपा जायेगा।

बैठक में रैयतों से अविलंब उक्त दस्तावेज जमा करने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता कोलेश्वर मांझी ने की। मौके पर परिवार के संरक्षक दसई मांझी, दिनेश करमाली, सुरेश मुर्मू, शनीचर मांझी, हेमलाल मांझी, सोमरा मांझी, परदेशी साव, जितेंद्र यादव, महादेव सोरेन, मुनीष राम मांझी, कार्तिक मांझी, राजपति कुमार, पुरन मांझी, शिकारी टूडू, सुखू मांझी, प्रदीप किस्कू, सोभी तुरी सहित कई लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3otJDf9
via IFTTT

Comments