Skip to main content

Jharkhand daily news

पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के चिरकी चौक में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया। इस दौरान जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने ओरमांझी में युवती के बलात्कार के बाद निर्मम हत्या पर भाजपा के द्वारा ओछी राजनीति करने और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला करने का आरोप भी लगाया। इसी के विरोध में जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया।

झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष महावीर मुर्मू की अध्यक्षता में चिरकी फुटबॉल मैदान के समीप बने बिनोद धाम से बाबूलाल मराण्डी के पुतला लेकर पूरे दल-बल के साथ सीधे गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग पीरटांड़ थाना के समीप पहुंचकर बाबूलाल मरांडी मुर्दाबाद, भाजपा पार्टी मुर्दाबाद, झामुमो पार्टी जिन्दाबाद, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिन्दाबाद आदि का नारा लगाते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिरजू मरांडी, अम्बिका राय, राधेश्याम मोदक, महेश मरांडी, महेश्वर मुर्मू, हीरालाल महतो, युवराजआदि लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L2Ew7n
via IFTTT

Comments