Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिला पर हमला के विरोध में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने गावां बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया और घटना की कड़ी निंदा की। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिला पर हमला के पीछे भाजपा का हाथ है। भाजपा हेमंत सोरेन के बढ़ते लोकप्रियता को देख कर घबरा गई है और जनता को गुमराह करने के लिए अर्नगल बयानबाजी कर रही है।

क्योंकि सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा खुद को पचा नहीं पा रही है और इस प्रकार की औछी राजनीति कर रही है। मौके पर विनय सिन्हा, कैलाश सिंह, अनिरुद्ध उपाध्यक्ष, नारायण रावत, संतोष साव, सोनू कुमार, मो मंसूर आलम, मो सिराज, सौरभ सिन्हा व मो शहाब उद्दीन समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39fk4YX
via IFTTT

Comments