Skip to main content

Jharkhand daily news

राजधानी में काेराेना के संक्रमण बढ़ने के दाैरान बगैर लक्षण वाले संक्रमित मरीजाें के इलाज के लिए काेविड वार्ड बना मेडिसीन विभाग का डी2 वार्ड 160 दिनाें के बाद फिर से साधारण मरीजाें के इलाज के लिए खुल गया। डी1 वार्ड की सफाई अभी हाे रही है। 3-4 दिनाें के अंदर डी1 वार्ड भी शुरू हाे जाएगा।

ऐसे में 48 बेड के डी2वार्ड में पहले ही दिन 32 मरीज भर्ती हुए। मालूम हाे कि जुलाई से रांची में संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा था। राेजाना 200-300 मरीज मिल रहे थे। उस समय स्थिति ऐसी थी किसी भी हाॅस्पिटल में बेड खाली नहीं था। ऐसी स्थिति में रिम्स प्रबंधन ने 100 बेड से 218 बेड किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L11RpI
via IFTTT

Comments