अपना शहर डस्टबिन फ्री हाेगा। शहर के मार्केट एरिया काे छाेड़ किसी भी मुहल्ले में आने वाले कुछ दिनाें में डस्टबिन नजर नहीं आएगा। शहर काे डस्टबिन फ्री सिटी बनाने की कवायद नगर निगम ने शुरू कर दी है। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर वार्डाें से डस्टबिन हटाने की रणनीति तैयार कर ली गई है।
पहले चरण में उन इलाकाें से कूड़ादान काे हटाने की याेजना बनाई गई है, जहां नियमित रूप से डाेर टू डाेर कचरा कलेक्शन के लिए गाड़ियां जाती है। उसके बाद मुहल्लाें और वार्ड के चाैक-चाैराहे पर रखे कृड़ादान काे हटाया जाएगा। निगम के अफसराें की माने ताे अगले दाे से तीन दिन में डस्टबिन हटाने का काम शुरू हाे जाएगा। कूड़ेदान हटाने की शुरुआत धनबाद शहर से की जाएगी।
रेसिडेंसिलय एरिया से शुरुआत
पहले चरण में डस्टबिन शहर के बैंकमाेड़, पुराना बाजार, जाेड़ाफाटक, धनसार, धाेवाटाड़, मनईटाड़, विकास नगर, नया बाजार, रांगाटाड़, बेकारबांध, हाउसिंग काॅलाेनी, धैया,भेलाटाड़, प्रेम नगर, पुलिस लाइन, स्टील गेट, काेला कुसमा समेत आसपास के क्षेत्रों से हटाए जाएंगे।
धनबाद शहर में लगे 250 से अधिक कूड़ादान हटाए जाएंगे, निगम ने शुरू की कवायद
क्या हाेगा लाभ
- डस्टबिन के पास नहीं हाेगा जमा कचरा।
- लाेग घर का कचरा गाड़ी में डालेंगे।
- मवेशियाें का जमावड़ा भी नहीं दिखेगा।
- मुहल्ला, चाैक-चाैराहा साफ रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38akOzi
via IFTTT
Comments
Post a Comment