हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित लाह फैक्ट्री रोड में रविवार की देर शाम एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम मूसा मिंज है। वह मजदूरी का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी। जांच में पता चला कि क्रिसमस में उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिसके बाद से मूसा काफी नाराज था।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पत्नी के मायके जाने की वजह से ही युवक ने नाराज हाेकर फांसी लगा ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hCRbcS
via IFTTT
Comments
Post a Comment