Skip to main content

Jharkhand daily news

अनाज की कालाबाजारी काे लेकर जिला प्रशासन ने रविवार काे जामाडोबा बाबूबासा स्थित मां अंबे स्वयं सहायता समूह जनवितरण प्रणाली दुकान और मां अंबे आटा चक्की काे सील कर दिया। एडीएम लाॅ एंड ऑडर चंदन कुमार के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग के एमओ एके दास ने पीडीएस दुकान और आटा चक्की में छापेमारी कर कालाबाजारी का मामला पकड़ा। एडीएम ने बताया कि पीडीएस का गेहूं मां अंबे आटा चक्की में खपाया जा रहा है।

दिसंबर में मां अंबे जनवितरण प्रणाली दुकान की दुकान काे 7068 किलाे चावल और 4712 किलाे गेहूं वितरण के लिए दिया गया था। जन वितरण दुकान में एक भी बाेरा गेहूं उपलब्ध नहीं था। जबकि, आटा चक्की में 110 बाेरा गेहूं रखा हुआ पाया गया। चक्की संचालक से स्टाॅक का कागजात नहीं दिखा सका।

आपूर्ति विभाग से प्रशासन ने इन सवालों पर मांगे जवाब
1. झारखंड लक्षित जनवितरण प्रणाली व नियंत्रण आदेश 2019 की कंडिका 11-दाे के अनुसार आटा चक्की के मालिक, पेट्राेल पंप संचालक और उसके परिजन काे दुकान आवंटित नहीं की जानी है, इसके बाद भी आटा चक्की संचालक काे पीडीएस दुकान कैसे आवंटित की गई?

2. आटा चक्की संचालक द्वारा बरवाअड्डा से गेहूं खरीदारी की बात कही गई है, लेकिन रसीद उपलब्ध नहीं कराया गया है। बरवाअड्डा स्थित दुकान की जांच कर उस दुकान से कहां-कहां से गेहूं प्राप्त किया जाता है, उनके द्वारा जनवितरण की गेहूं काे लेकर काला बाजारी ताे नहीं की जा रही है?

दुकान संचालक ने कहा- दिसंबर महीने का नहीं हुआ आवंटन

मां अंबे जनविरतरण प्रणाली दुकान के संचालक संतोष रवानी का कहना है कि चक्की में पड़ा हुआ गेंहू बरवाअड्डा बाजार समिति की एक दुकान से लाया गया है, कागजात सोमवार को देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Not a single wheat wheat found in PDS shop, 110 unseeded wheat found in flour mill, mill operator could not show documents


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KNQ6TN
via IFTTT

Comments