Skip to main content

Jharkhand daily news

नव वर्ष के पहले रविवार को मैथन डैम में पिकनिक मनाने को लेकर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैथन स्पोर्ट्स हॉस्टल एवं छठ घाट पर हजारों की संख्या में लोग पिकनिक मनाते नजर आए। स्थानीय प्रशासनिक ने 25 दिसंबर से लेकर नए वर्ष के पहले दिन तक मैथन डैम में वाहनों की आवाजाही पर लगा दी थी। यह रोक हटी तो साल की पहली छुट्टी का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैथन डैम पहुंच गए। सुबह से शाम तक डैम गुलजार रहा। लोगों ने मैथन डैम में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच नौका विहार एवं वोटिंग का आनंद लिया।

बिरसा मुंडा पार्क के बाहर

साल के पहले रविवार काे छुट्टी के साथ पिकनिक का आनंद उठाने बड़ी संख्या में सैलानी बिरसा मुंडा पार्क पहुंचे। काेराेना काल में पार्क के बंद हाेने की वजह से लाेगाें को निराशा हुई। लोग पार्क के बाहर की पिकनिक मनाने लगे। ज्यादातर लोग घर से ही खाना बनाकर पहुंचे थे। पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों की भीड़ को देख वहां खाने-पीने का स्टॉल भी लग गया। बच्चों का झूला भी पार्क के बाहर ही सज गया। जंपिंग जैक में बच्चों ने जमकर मस्ती की। देर शाम तक लोगों की भीड़ वहां लगी रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First Sunday of the new year, tourists gathered at picnic spots, party outside when park is closed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pLZgih
via IFTTT

Comments