जिले के काेविड अस्पतालाें में संक्रमित मरीजाें की संख्या बढ़ गई है। 30 दिसंबर काे दाे अस्पतालाें में संक्रमिताें की संख्या मात्र 42 रह थी, लेकिन 3 जनवरी काे संक्रमित भर्ती मरीजाें की संख्या बढ़कर 69 हाे गई है। जानकारी के अनुसार एसएनएमएमसीएच कैथलैब काेविड अस्पताल में 39 और सेंट्रल अस्पताल स्थित डेडिकेटेड काेविड अस्पताल में लगभग 30 मरीज भर्ती हैं।
नए साल में संक्रमण से ठीक हाेकर डिस्चार्ज हाेने वालाें की संख्या कम हुई है, वहीं से अधिक एक्टिव मरीज मिलने से संख्या में इफाजा हुआ है। जानकारी के अनुसार 35 वर्ष से कम उम्र वाले संक्रमित मरीजाें काे हाेम आइसाेलेशन की सुविधा बंद किए जाने के कारण भी अस्पताल में मरीज की संख्या बढ़ी है।
एडवर्ट इफेक्ट्स फाॅलोइंग इम्यूनाइजेशन किट रहेगी
सीएस ने बताया कि वैक्सीनेशन के दौरान एडवर्ट इफेक्टस फाॅलोइंग इम्यूनाइजेशन (टीकाकरण के दाैरान हाेनेवाला रिएक्शन) की स्थिति से निबटने के लिए सभी टीकाकरण सेंटराें पर किट का इंतजाम किया गया है। किट में एविल, डेक्साेना, एंटी एलर्जी सहित अन्य मेडिसिन रहेगा, जिससे तत्काल किसी भी तरह का साइड इफेक्ट हाेने पर उपचार किया जा सके। प्रत्येक व्यक्ति काे वैक्सीन का दाे डाेज लगाया जाना है। डाेज के बीच कितने समय का अंंतर हाेगा, इसका गाइडलाइन जल्द आएगा।
सभी प्रखंडाें में ट्रू-नेट से काेविड टेस्ट
अभी सदर अस्पताल, एसएनएमएमसीएच में ही ट्रू-नेट से काेविड टेस्ट किया जाता है। सदर अस्पताल के नाेडल अफसर डाॅ राजकुमार ने बताया कि ट्रू-नेट मशीनें उपलब्ध हैं, जिसे प्रखंडाें के स्वास्थ्य केंद्राें पर इंस्टाल करा जल्द सुविधा शुरू की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/386UZzX
via IFTTT
Comments
Post a Comment