Skip to main content

Jharkhand daily news

नए साल के पहले रविवार को हर वर्ष पिकनिक मनाने के लिए उमड़ने वाली भीड़ इस वर्ष दिखाई नहीं दी। इक्का-दुक्का जगहों पर ही लोगों ने परिवार के साथ पिकनिक मनाया। कोरोना के चलते लोग भीड़ से बचने के लिए पिकनिक स्पॉटों पर नहीं पहुंचे।डिमना में लोगों की भीड़ थोड़ी थी, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते डिमना जाने से लोग बचते हुए नजर आए। डिमना में सड़क के डिवाइडर पर बीच पुलिस का पहरा है जो हर आने जाने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं। मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। आने वाले लोगों का कोरोना की जांच की जा रही है। कोरोना की जांच कैंप लगने से भी लोग यहां आने से परहेज कर रहे हैं।

डिमना लेक पर 100 लाेगाें की काेराेना जांच सभी को मास्क पहनने की दी गई हिदायत

लोगों की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम

नववर्ष के पहले रविवार काे पिकनिक स्पॉट डिमना लेक समेत अन्य जगहाें पर लाेगाें की ज्यादा भीड़ न रहे इसकाे लेकर जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद थी। सभी की कोरोना जांच व्यवस्था थी। डिमना लेक परिसर में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल व बाेड़ाम बीडीओ राकेश गोप ने डिमना लेक पहुंचकर पिकनिक मनाने वालाें काे काेराेना से बचाव के लिए साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क का प्रयाेग करने की हिदायत दी। प्रशासन की टीम ने यहां 100 से अधिक लाेगों की काेराेना जांच की। टीम ने कई लाेगाें काे बिना मास्क के घूमने पर फटकार भी लगाई। वहीं बच्चाें काे अनिवार्य रूप से मास्क पहने की हिदायत दी। बुजुर्गाें काे काेराेना से बचाव के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानाें से जाने से बचने का आग्रह किया।

चांडिल डैम में नौका विहार फिर शुरू

चांडिल डैम में भी 2021 के पहले रविवार को पिकनिक मनाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। सैलानियों के लिए डैम के नीचे ही पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। रविवार को काफी दिन बाद नौका विहार भी शुरू हुआ। इधर दोमुहानी और डोबो में नदी के किनारे लोगों ने पिकनिक मनाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To avoid the investigation of the administration in Dimna, the tourists kept hovering throughout the day, from Dimna Lake to Domuhani and Dobo, the confluence of excitement


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bcvsam
via IFTTT

Comments