Skip to main content

Jharkhand daily news

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शाखा सम्मेलन गुरुवार को पतरातू के सांकुल पंचायत में हुआ। इस दौरान पार्टी का झंडोतोलन किया गया और शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के मुख्य पर्यवेक्षक कामरेड विष्णु कुमार ने कहा कि भाकपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों, मजदूरों, छात्र नौजवानों और महिलाओं के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है।

देश में पूंजीपति पार्टियों के विरुद्ध गरीबों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान नई कमेटी बनाई गई। जिसमें शाखा सचिव रवि सिंह, सहायक सचिव अमित कुमार, सुनील सिंह और जोगेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश गंक्षू और संचालन रवि सिंह ने किया।

मौके पर मनोज कुमार महतो, सुमित गंक्षू, सनी कुमार, बादल कुमार, फुलेश्वर गंक्षू, गौतम कुमार, राजा कुमार, रामचंद्र सिंह, छोटू, मानसिंह, विजेंद्र कुमार, आकाश कुमार, अमन कुमार, विवेक कुमार, अभिमन्यु महतो, डीके, संदीप कुमार, सूरज सिंह आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3orpyGe
via IFTTT

Comments