Skip to main content

Jharkhand daily news

डिनाेबिली सीएमआरआई और कार्मेल स्कूल, धनबाद साेमवार से खुलेंगे। हालांकि कक्षाएं कब से संचालित हाेंगी, इस पर अभी काेई निर्णय नहीं हुआ है। डिनाेबिली सीएमआरआई के प्राचार्य जाेसेफ केए ने रविवार काे बताया कि 5 जनवरी काे बैठक कर कक्षा संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।

काेविड-19 के मद्देनजर सभी तरह की सावधानियां बरतते हुए कक्षा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्मेल स्कूल प्रबंधन भी कक्षाओं के संचालन पर जल्द निर्णय करने की बात कह रहा है। वहीं, श्रीश्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुल की कक्षाएं साेमवार से संचालित हाेंगी। 10वीं और 12वीं की कक्षाएं दिन के 10 बजे से चलेंगी। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b413et
via IFTTT

Comments